
सारंगढ़ । समाज सेवी संस्था सेवा भारती ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बरसात से बचने के लिए बांटी तालपत्री, छाते व खाद्य सामग्री
प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) का मुख्य उद्देश्य देश के हर गरीब और बेघर परिवार को एक सम्मान जनक व पक्का मकान देना है । सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक करोड़ों घरों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। लेकिन जमीनी हकीकत यह भी है कि – इतनी बड़ी योजना होने के बावजूद, समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े कई जरूरतमंद लोग भ्रष्टाचार के कारण आज भी इस लाभ से वंचित हैं । ना ही रहने के लिए छत, ना ही रोजगार. कई लोगों का तो ना तो राशन कार्ड बना हुआ है नाहीं आधार कार्ड, इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।सेवाभारती द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रह रहें, लोगों के स्वास्थ्य शिक्षा एवं भोजन के लिए एवं आवास हेतु अनेक कार्य इस क्षेत्र में सेवा भारती द्वारा किए जा रहे हैं बरसात के मौसम में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्यां का सामना करना पड़ता है।














