छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा के दावों की खुली पोल, एल्डरमैन नियुक्ति में महिलाओं को दरकिनार : तारा देवांगन

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर लगातार बड़े-बड़े दावे करती रही है, वहीं दूसरी ओर इन दावों की सच्चाई अब सामने आने लगी है।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल मंचों पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात कर वोट बटोरने का काम करती है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को उचित सम्मान और भागीदारी नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में जिले के भटगांव, बरमकेला और सरिया नगर पंचायत में कुल 9 एल्डरमैन की नियुक्ति की गई, लेकिन इन नियुक्तियों में एक भी महिला को स्थान नहीं दिया गया। यह भाजपा सरकार के महिला विरोधी चरित्र को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।
देवांगन ने आगे कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर होती, तो इन नियुक्तियों में महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाता। इस प्रकार की नियुक्तियां भाजपा के कथनी और करनी में अंतर को दर्शाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button