कबीर पंथी समाज ने धूमधाम से मनाया कबीर जयंती, उत्तरी जांगड़े संजय पांडे और सोनी बंजारे रहे मौजूद

सारंगढ़ :- कबीर दास जयंती के उपलक्ष में आज कबीर पंथी समाज के द्वारा कबीर दास जयंती का आयोजन किया गया था। जिसमें अध्यक्षता विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे रही ।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के द्वारा समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबीर दास जी के जयंती पर हम सभी अतिथि जन आज एकत्रित हुए हैं। संत कबीर केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक, संत और मानवता के सच्चे उपासक भी थे। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से प्रेम, सत्य, समानता और सदाचार का संदेश दिया।
कबीर दास जी ने जाति-पांति, ऊँच-नीच और धार्मिक आडंबरों का विरोध किया। उनका मानना था कि ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे मन, अच्छे कर्म और प्रेम से होकर जाता है।
उन्होंने कहा है—
“बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो मन खोजा आपनो, मुझसे बुरा न कोय॥”
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समाज को दिशा दिखाने में कबीर दास जी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, तथा हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चले।समारोह को उत्तरी गनपत जांगड़े और सोनी अजय बंजारे ने भी संबोधित किया।और उनके द्वारा रचित कई दोहा का बखान करते हुए दोहों के भावों को समझाया।आज आयोजित उक्त समारोह में सारंगढ़ क्षेत्र के कबीर पंथी समाज ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार भी जताया।














