छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध, किसान समय पर करें उठाव*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जून 2026/जिले के समस्त किसानों को उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि खरीफ 2026 हेतु जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के समस्त सेवा सहकारी समितियों में मांग अनुरूप खाद एवं प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
उप संचालक द्वारा जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने तथा समय पर बुवाई सुनिश्चित करने के लिए अपने विकासखंड के निकटतम सेवा सहकारी समिति से अनुशंसित मात्रा में खाद एवं बीज का शीघ्र उठाव करें तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित सेवा सहकारी समिति अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button