छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

टी.आई.प्रमोद यादव की सख्ती से 7 जुआरी गिरफ्तार

सारंगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में लगातार सफलता मिल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, कानून – व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । कार्रवाई से अवैध गति विधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि – रानीसागर स्थित सुरेश सैलून के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने अपनी टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपी को मौके पर ही पकड़े । गिरफ्तार आरोपियों में सात जुआरी शामिल हैं । पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे एवं जुए के फड़ से 14,700 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में सहा. उपनिरीक्षक अंजान सिंह, संजय भारद्वाज एवं योगेश का भी विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button