छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में करने के निर्देश दिए*

*लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जून 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पंचायत सरिया के सीएमओ सहित जिले के लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईंएस), पीएम ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अनुविभागीय अधिकारी, इंजीनियरों एवं उप अभियंताओं की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय- सीमा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले इंजीनियरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन की चेतावनी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाएं समय पर पूर्ण हो सकें। उन्होंने गौरव पथ, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आईटीआई भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button