छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा परिवार ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

सारंगढ। भाजपा जिला कार्यालय में जनसंघ संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि – देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि – भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासियों के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करता रहेगा। भुवन मिश्रा ने कहा कि – एक देश में दो विधान दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे के उद्घोषक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महामंत्री द्वारिका साहू, अमित रिंकू तिवारी, जिला प्रवक्ता भुवनलाल मिश्रा, अजा महा मंत्री हरिनाथ खूंटे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे, अजा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे ,भाजपा नेता दुर्गा प्रताप ठाकुर, वीरेंद्र निराला, दीपक साहू, झाड़ूराम, रमेश तिवारी, साहू, प्रकाश अग्रवाल, सरिता बंजारे,केरार चंद्रा, राधिका चंद्रा, विमला कुर्रे,योगेश्वर पटेल, विधि प्रकोष्ठ से गुलाबचंद पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी द्वारा दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button