छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
*खनिज टीम ने दहिदा-जसपुर क्षेत्र में पकड़ा 3 हाईवा, रेत के अवैध परिवहन करने पर जप्त*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जून 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के द्वारा दिये गये निर्देश पर खनिज टीम ने महानदी के तट पर बसे ग्राम दहिदा-जसपुर क्षेत्र में गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 01 हाईवा क्रमांक CG-06-HC-7888 वाहन मालिक भोजराज अग्रवाल निवासी सराईपाली पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ तथा 02 हाईवा क्रमांक CG-13-AZ-8020 एवं CG-22-AE-8919 को थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।














