छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कमला नगर/बरपाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं हेतु महत्वपूर्ण सूचना*

सारंगढ़ 📢समस्त सम्माननीय उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 09 जून 2026 को विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारु, विश्वसनीय एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से 11 केवी टाउन-2 फीडर से कमला नगर/बरपाली क्षेत्र को पृथक कर “11 केवी कमला नगर फीडर” के रूप में सफलतापूर्वक चालू किया गया है।🔹 11 केवी टाउन-2 फीडर से अब निम्न क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है: बाबाकुटी, सहसपुर, रेंजरपारा, चौहानपारा, पैलपारा, बीड़पारा, पैलेस रोड, अग्रसेन चौक, बूटीपारा, काली मंदिर, राजापारा एवं सम्राट चौक।
🔹 नवगठित 11 केवी कमला नगर फीडर से निम्न क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है: कलेक्ट्रेट, मंडी, डेली मार्केट, कलेक्ट्रेट से भारत माता चौक तक गौरव पथ, आमाघाट, ब्रह्मकुमारी, कमला नगर एवं बरपाली क्षेत्र।✅ इस परिवर्तन के प्रमुख लाभ:⚡फीडर पर विद्युत भार का बेहतर संतुलन होगा।
⚡फॉल्ट या तकनीकी खराबी की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र सीमित रहेगा।
⚡लाइन सुधार एवं मेंटेनेंस कार्य कम समय में किए जा सकेंगे।
पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
⚡उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी।आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।*छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL)*
*सारंगढ़ शहर वितरण केंद्र*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button