छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संगठन सृजन प्रभारी डॉ नितिन रावत ने ली प्रेस वार्ता

सारंगढ़ । संगठन सृजन अभियान के तहत अभाकां कमेटी के नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ नितिन रावत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मोहम्मद अकबर, कोको पाढ़ी, गुरुमुख सिंह होरा इस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम सारंगढ़ सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए और वर्तमान जिला अध्यक्ष बदलने या यथावत रखनें को लेकर रायशुमारी करने आए हुए थे । उन्होंने प्रेस को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्ष को बदलने या यथावत रखने को लेकर रायशुमारी के लिए आए हुए हैं । साथ ही साथ यहां से 6 जिलाध्यक्ष का नाम तय कर प्रदेश और केंद्रीय कमेटी को जानकारी देनी है । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि – संगठन और सत्ता दोनों एक है पत्रकार भरत अग्रवाल ने कहा कि – जब सत्ता और संगठन एक है तो विधायक के नेतृत्व में गत दिनों होने वाली जनसुनवाई में विधायक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया । जिस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के साथ पदाधिकारी नदारत दिखे । 6 माह पूर्व छत्तीसगढ़ के 33 जिले में 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले गए थे उन्हें पुनः बदलना क्यों चाहती है केंद्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ? उत्तर देते हुए यादव जी ने कहा जिन जिला अध्यक्षों के कार्य अच्छे हैं , कार्यकर्ता नाराज नहीं है वें नहीं बदले जाएंगे । योगेश कुर्रे , दीपक थवाईत , राहुल भारती , राजेश यादव, ओमकार केसरवानी, मिलाप बरेठा एवं अन्य पत्रकारों ने प्रश्न किए जिनका उत्तर यादव जी ने दिया ।

प्रेस वार्ता के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नितिन डॉक्टर नितिन रावत के द्वारा जिले से आए समस्त कांग्रेसियों से रूबरू हुए प्रेस वार्ता के दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े , विधायक कविता प्राण लहरें , पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार भी प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे । डॉ नितिन यादव के द्वारा जिला सारंगढ़ के तीनों ब्लाक से आए कांग्रेसी से रायशुमारी कियें । इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन, माता बहन, वरिष्ठ जन शामिल होकर पर्यवेक्षक एवं प्रभारी से मिलकर अपनी अपनी बात रखे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button