
सारंगढ़ -भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में भाजपा सारंगढ़ मंडल का मासिक आत्मनिर्भर कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय चंदाई में सम्पन्न हुआ बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल थे बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए गत दिनों संपन्न हुए जिला स्तरीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा बैठक के एजेंडा को पटल पर रखा मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने आगामी
विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प लेकर आगे बढ़ चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया बैठक को भुवन मिश्रा हरिनाथ खुंटे ने भी संबोधित करते हुए एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए उपयोगी बातें कही
बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी दिनों में सारंगढ़ नगरपालिका चुनाव व विकसित भारत संकल्प सह प्रबुद्ध जन गोष्ठी, योग दिवस की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया
सारंगढ़ मंडल के कामकाजी बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल जिला महामंत्री अमित तिवारी अ जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुंटे वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव कुलकीत चंद्रा समीर ठाकुर महामंत्री द्वय रमेश तिवारी राजा गुप्ता उपाध्यक्ष गणेश महाजन संगीत ठाकुर प्रकाश अग्रवाल यश कुमार यादव सूरज गुप्ता संजय सोरेन युवा मोर्चा अध्यक्ष गजराज यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष शशिकांत तिवारी अजजा मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिदार राजकुमार केशरवानी सोहन सारथी अमित यादव शत्रुघन यादव कन्हैया निषाद आंचल ठेठवार हेमंती भारती दिलीप साहू अक्षत स्वर्णकार नितिन टंडन नीराकार मालाकार पदमन यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें














