छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भुषण पांडे को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सैकड़ों नागरिक*

*जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के जन्मदिवस के अवसर पर आज उनके शासकीय निवास कार्यालय सारंगढ़ पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इस विशेष मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।*
*आज संध्या को सरिया मण्डल भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के साथ बधाई देने पहुंचे सहयोगियों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने श्री पांडे जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन की कामना की।*
*इस दौरान श्री संजय भूषण पांडे जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का यह स्नेह और अपनापन ही मेरी असली ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया गया।*

*इस दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ बरमकेला सहित सरिया मण्डल के सभी वरिष्ठ नेता गण,कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले उपस्थित थे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button