
सारंगढ़ । ग्रापं मनपसार के सैकड़ों शिव भक्तों ने महानदी स्थित जैतेश्वर महादेव मंदिर में स्नान ध्यान कर विधि विधान से जलार्पण कर कांवड़ यात्रा निकाली । भक्त डीजे की धुन में नाचते – गाते 20 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्राम मनपसार के शिव मंदिर पहुंचे और वहां जलाभिषेक किया । इस अवसर पर जिपं सदस्य शिवा अनिल साहू भी कांवरियों के साथ रहे । उनके द्वारा कांवरियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी । भक्तों ने बोल बम के जयकारों के साथ यात्रा पूरी की और क्षेत्र की सुख – समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कांवड़ यात्रा में महिलाओं एवं बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा के दौरान गांव में भक्ति का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कांवरियों का स्वागत किया। आयोजकों ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।









