
सारंगढ़। मुस्लिम समुदाय के त्यौहार ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षकके निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारी द्वारा समाज के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि – वे त्यौहार दौरान आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें।
त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्गों एवं कार्यक्रम में सावधानी रखने, डीजे, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के दायरे में करने और पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आम जन से अपील की है कि शांति सद्भाव व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं व किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान, एसडीएम उमेश कुमार, कोतवाली सारंगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव, मुस्लिम समुदाय प्रतिनिधि शाहजहाँ खान, फिरोज भाई, छोटू खान, इकबाल खान, बाबा खान व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









