छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अटल लैब का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के करकमलों से संपन्न* *136 प्रकार की जांच होगी मुफ्त*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जून 2026/जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अटल लैब का उद्घाटन कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विधायक उत्तरी जांगड़े और गणमान्य नागरिक ज्योति पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने लैब का अवलोकन किया और भगवान श्री गणेश के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर लैब का शुभारम्भ किया गया।इस लैब में 136 प्रकार की जांच निशुल्क होगा। इसके पूर्व जिला चिकित्सालय में 78 प्रकार के जांच निःशुल्क और न्यूनतम दर पर दिया जा रहा था। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव, सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, पूर्व पार्षद अविनाशपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लैब कर्मी, मरीज और परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button