छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कलेक्टर ने रिटायरमेंट पर अधिकारियों कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 मई 2026/कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के हाथों, अधिकारियों कर्मचारियों को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर ने सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों को सफलतापूर्वक शासकीय दायित्व के निर्वहन करते हुए जनसेवा करने पर उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने सभी कर्मियों शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप संचालक डॉ महेंद्र पाण्डेय, कोषालय अधिकारी उत्तम सिंह तुरकाने आदि उपस्थित थे।

*सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी*

सेवानिवृति में पशुधन विभाग के जीवनलाल यादव (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी), धरमलाल यादव (ड्रेसर), गंगाधर मालाकार (पशु परिचारक), वित्त विभाग अंतर्गत जिला कोषालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सुरेश कुमार साहू (लेखापाल) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी एम आर लहरे शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button