छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरगुजा जिले के उप तहसील राजपुर तहसील मैनपाट में नायाब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के साथ ही पूरे प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदार आज से हड़ताल पर हैं कारण विगत दिनों सरगुजा जिले के उपतहसील राजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार के साथ क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा संबंधित नायब तहसीलदार व कार्पपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ किए गए दुर्व्यवहार व मारपीट किया गया जिसके विरोध में आज से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले काम बंद कलम‌बंद हड़ताल का आगाज करते हुए संबंधित मामले में घटित घटना की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही उक्त घटना में शामिल क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो व उनके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होने तक पूरे प्रदेश में यह काम बंद कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी
संघ ने यह भी कहा है कि इस प्रकार कि घटना पहली घटना नहीं है तहसीलदार ओर नायब तहसीलदार विषम परिस्थितियों मे विवादों के निराकरण करते है चाहे भेजा कब्ज़ा हटाना हो किसी को कब्ज़ा दिलाना हो या फिर उग्र आंदोलन को नियंत्रण करने मे मजिस्ट्रेट ड्यूटी करना हो I अशुरक्षा के चलते इनके मांगो पर सुरक्षा गाड के मांग को पूरा करने के आदेश के बावजूद आज पर्यंत तक उन्हें सुरक्षा गाड नहीं मिला है जिससे वे अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है I
जिसकी जानकारी आज पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले आंदोलन का‌ आगाज किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button