छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 में पिछले चार-पांच दिनों से बछड़े के आंतक से थर्राया मोहल्ला क ई हुए घायल

सीएमओ ज्ञानपुंज कुमित्र ने जानकारी मिलते ही किया कार्रवाई बछड़े को पकड़ समुचित व्यवस्था हेतु भिजवाया जिला पशु चिकित्सालय
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 के साथ ही आसपास के मोहल्ले में विगत चार पांच दिनों से एक बडा बछड़ा के द्वारा आने-जाने वाले लोगों पर एकाएक हमले करने के साथ ही लगातार हमला किया जा रहा था जिसमें जेलपारा मोहल्ले के साथ ही आसपास के मोहल्ले में भी उक्त बछड़े के द्वारा लगातार हिंसक हो हमले किए गए जिसमें आज तक दर्जनों लोग घायल हुए हैं लेकिन विडंबना ही है कि विगत चार से पांच दिनों तक लगातार पूरा मोहल्ला क्षेत्र के साथ ही आसपास के मोहल्ले के लोग उक्त बछड़ा के हमले से चोटिल हुए लेकिन इस ओर ना ही जेलपारा के पार्षद और ना ही किसी जनप्रतिनिधियों ने जबकि जेलपारा से ही होकर ‌नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पति रोज सुबह से लेकर शाम तक क ई मर्तबा आना-जाना करते हैं लेकिन विडंबना ही है कि उनके द्वारा भी इस संबंध में संबंधितों को अवगत कराया जाना उचित नहीं समझा गया या फिर कारण जो भी हो लेकिन ‌संबधितो की लापरवाही का खामियाजा कहीं न कहीं एक आम को ही भुगतना पड़ता है यह बात आज सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 में भी देखने को मिला।
आभार सीएमओ सर ज्ञान पुंज कुलमित्र जी का जिनके द्वारा सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के जेलपारा में उक्त संबंधित मामले को लेकर फोन पर सूचना दिए जाने के महज कुछ ही देर में नगरपालिका के गौ स्केचर टीम को भेजते हुए लोगों के लिए आफत बन चुके उक्त बछड़ा को तत्काल रेस्कियू कराया गया व साथ ही संबंधित बछड़ा को समुचित इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय भिजवाया गया जिससे जेलपारा मोहल्ले के साथ ही आसपास के मोहल्ले व राहगीरों ने राहत की सांस लेते हुए सारंगढ़ नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञान पुंज कुलमित्र जी का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button