छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गौरवशाली 34वां वर्ष : श्री मानस यज्ञ नवधा रामायण राजा पारा में भजन संध्या ने बांधा समां

सारंगढ़। श्री मानस यज्ञ नवधा रामायण समिति, राजापारा सारंगढ़ द्वारा आयोजित गौरवशाली 34वें श्री मानस यज्ञ नवधा रामायण महोत्सव के सप्तम दिवस, दिनांक 27 मई 2026 को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक एवं भजन गायिका आरू साहू की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
सारंगढ़ क्षेत्र में प्रथम आगमन पर समिति द्वारा आरू साहू जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सारंगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं मानस प्रेमी उपस्थित हुए।
अपने मधुर भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुति से आरू साहू जी ने पूरे पंडाल को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए।
समिति के सदस्यों ने बताया कि सारंगढ़ क्षेत्र में आरू साहू जी का यह प्रथम कार्यक्रम था, जिसे श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व प्रेम और समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की भव्यता एवं विशाल जनसमूह की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा श्रीरामचरितमानस के प्रति लोगों की आस्था और भक्ति भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button