छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने नगर स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के साथ ही नगर विकास के अन्य कार्यो के लिये 65 लाख रू.की स्वीकृति दी

सारंगढ़ – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने विगत दिनों नगरपालिका के प्रशासक जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा पारित प्रस्ताव जिसमे वार्ड क्रमांक 10 स्थित मुक्तिधाम के साथ नगर के क ई मुलभूत एवं विकास कार्यों के लिये लगभग 65 लाख रूपए की स्वीकृति दिनांक 16 फरवरी 2026 को दी है इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल और भाजपा के युवा तुर्क एवं वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद अमित रिंकू तिवारी ने बताया कि माननीय मंत्री अरूण साव जी ने आज रायपुर प्रवास के दरम्यान उन्हे उक्त राशि स्वीकृति की जानकारी दी हैं उक्त नेता द्वय ने इसके लिये मंत्रीजी को आभार भी ब्यक्त किया।














