
सारंगढ़ -कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ग्राम घोराघाटी स्थित लातनाला डायवर्सन डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने डेम में हुए कटाव का स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजने तथा सेमरापाली क्षेत्र में स्टापडेम निर्माण के निर्देश एसडीओ जल संसाधन को दिए। साथ ही पंचायत विभाग से तटबंध निर्माण के लिए सीईओ इंद्रजीत बर्मन को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।














