छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भीषण गर्मी से लोग बेहाल, उमस ने बढ़ाई परेशानी

सारंगढ़। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। लोग गर्मी और उमस से हलाकान नजर आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे से पहले ही शहर की सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं और ऐसा प्रतीत होता है मानो शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो । तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिस से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है ।
भीषण गर्मी ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सुबह होते ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगे हैं । दोपहर से पहले ही बाजार और सड़कें वीरान हो जा रही हैं। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने आम जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है । गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखा और एसी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत महसूस नहीं हो रही है । लोग बार-बार पानी, नींबू पानी, शरबत, गन्ना जूस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर खुद को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button