छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजीव गांधी के सपनों को साकार करने युवाओं को आना होगा आगे – बिनोद

सारंगढ़ । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – राजीव गांधी 20 वीं सदी के दूर दृष्टा नेता थे ।जिन्होंने देश में दूरसंचार और आधुनिक भारत की नींव रखने का कार्य किया। बिनोद
ने कहा कि राजीव गांधी ने उस समय देश को आधुनिक तकनीक और डिजिटल सोच से जोड़ने का कार्य किया, जब भारत विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा था। आज मोबाइल कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल व्यवस्था जिस स्तर पर पहुंची है, उसकी मजबूत आधार शिला राजीव गांधी ने रखी थी। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, गरीबों व आम नागरिकों की आवाज को मजबूत करने का काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। बिनोद ने युवाओं से आह्वान किया कि – वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने आगे आएं और देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button