छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकास कार्यों का समीक्षा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई 2026/जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के विकास कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सचिव को विकास कार्यों की जानकारी दीं। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव गुप्ता ने जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना, मल्टी विलेज के पेयजल कार्य, राजस्व कार्यों का निराकरण करने, भू अभिलेख, भूअर्जन और डायवरसन के नक्शा खसरा का ऑनलाइन रिकार्ड रखने, निर्माणाधीन कलेक्टर, एसडीएम कार्यालय, ट्राइबल हॉस्टल जीर्णोद्धार, जिला अस्पताल, जिला पंचायत, स्वामित्व योजना, जिले में ईंधन पेट्रोल डीजल की आपूर्ति, मनरेगा कार्य, पीएम ग्राम सड़क योजना, लखपति दीदी, धान उठाव, भारतीय खाद्य निगम में चावल भंडारण, खनिज विभाग, डीएमएफ राशि के कार्य, वन उत्पाद संग्रहण, जिले के अस्पतालो में डॉक्टरों की नियुक्ति, सरकारी अस्पतालो में सामान्य प्रसव और ऑपरेशन, महतारी वंदन हितग्राहियों का ईकेवायसी, जिले में सीएससी सेंटर, आधार सेवा केंद्र, सेवा सेतु, अटल सेवा केंद्र, रायगढ़ सराईपाली नेशनल हाइवे, लातनाला पर एनीकट, किसान सम्मान निधि, रासायनिक खाद की उपलब्धता और भंडारण, एग्रीस्टेक पंजीयन, पेंशन, पीएमश्री स्कूल निर्माण, हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में शिक्षा गुणवत्ता, 3 नये कानून के क्रियान्वयन, उप जेल की स्थिति, सड़क सुरक्षा, आपराधिक आंकड़े, नशीले पदार्थो की तस्करी, मुख्यमंत्री घोषणा के कार्य की स्थिति, जिला खनिज न्यास से तेजस निःशुल्क कोचिंग, बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार, जिला अस्पताल में सुविधाएं, मकरी दरहा में पहुँच सीसी रोड,जिले के मॉडल आंगनबाड़ी, सोख्ता गड्ढा, ग्राम सुखापाली के 25 एकड़ शासकीय भूमि में सामूहिक अमरुद की खेती, सपेरा बस्ती के 40 हितग्राहियों के लिए पीएम आवास निर्माण आदि बिंदुओं के वर्तमान प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत समीक्षा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button