
सारंगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामा) की महिलाओं द्वारा वट सावित्री पर्व एवं शनि जयंती के अवसर पर गोसेवा का सराहनीय कार्य किया गया । प्रदेश अध्यक्ष उमा छापरिया के निर्देश एवं शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं ने गोपाल जी गौशाला में गौमाता को लगभग 150 किलो की पांच प्रकार की मिक्स सब्जियां खिलाईं। इस अवसर पर महिलाओं ने गौसेवा करते हुए गौमाता की पूजा – अर्चना कर सुख – समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की । इस कार्यक्रम में बबीता केड़िया, श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती शिखा अग्रवाल, दीक्षा केड़िया, मधु केड़िया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने श्रद्धाभाव से गौमाता को सब्जियां खिलाई । श्रीमती मधु केजरीवाल ने कहा कि -जो आदमी गाय का दूध पिएगा वह कभी आतंक वादी नहीं बनेगा ।गाय का दूध अमृत के समान है, गाय के दूध के साथ – साथ पंचगव्य, गोमूत्र और गोबर भी शारीरिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से भी बहुत उपयोगी है। प्रातः काल गाय के दर्शन से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है ।














