छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मरीजों के लिए ‘मसीहा’ बने डॉ. जीत पटेल..

सरिया-बरमकेला अंचल के शासकीय अस्पतालों की बदली तस्वीर..

सारंगढ़ । ग्रामीण और सुदूर अंचलों में जहाँ आज भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ एक बड़ी चुनौती मानी जाती हैं, वहीं सरिया-बरमकेला अंचल में शासकीय डॉक्टर जीत पटेल आम जनता के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहे हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव और अनूठे अंदाज के कारण वे आज क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के बीच अटूट विश्वास का प्रतीक बन चुके हैं। स्थानीय लोग उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का ‘मसीहा’ मानने लगे हैं।

दिखावे से दूर, सेवा में मगन-

आज के दौर में जहाँ प्रचार-प्रसार का बोलबाला है, वहीं डॉ. जीत पटेल दिखावे की दुनिया से कोसों दूर रहते हैं। बेहद शांत, सरल और शर्मीले मिजाज के धनी डॉ. पटेल का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ मरीजों की सेवा पर केंद्रित रहता है। अस्पताल आने वाले हर मरीज से वे बेहद आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ मिलते हैं, जिससे आधा रोग तो मरीज का डॉक्टर साहब के व्यवहार से ही ठीक हो जाता है।

सटीक मर्ज की पहचान और किफ़ायती इलाज-

डॉ. जीत पटेल की सबसे बड़ी खासियत बीमारियों की सटीक पहचान (डायग्नोसिस) करने में उनकी महारत है। वे बिना किसी फिजूल के खर्च या अनावश्यक टेस्ट के बीमारी की जड़ तक पहुँचते हैं। सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों और न्यूनतम खर्च में बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहती है। यही वजह है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वे सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरे हैं।
बदल गई शासकीय अस्पतालों की सूरत
एक समय था जब लोग शासकीय अस्पतालों में जाने से कतराते थे, लेकिन जब से डॉ. जीत पटेल ने कमान संभाली है, सरिया-बरमकेला अंचल के शासकीय अस्पतालों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। व्यवस्थाओं में सुधार, समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के कारण अब इन अस्पतालों के प्रति जनता का भरोसा कई गुना बढ़ गया है। आज यहाँ ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अंचलवासियों ने जताया आभार-

क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और मरीजों का कहना है कि डॉ. जीत पटेल जैसे डॉक्टर सरकारी तंत्र की साख को मजबूत कर रहे हैं। उनका यह सेवाभावी रूप न केवल अनुकरणीय है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के लिए भी गौरव की बात है। अंचल की जनता उनके इस निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए उनकी दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button