छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नर्स स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीड है – डॉ शशि

सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सामु स्वा.केंद्र बिलाईगढ़ में कार्यक्रम किया गया, जिसमें नर्सों के योगदान और स्वास्थ्य सेवा में उनकी अहम भूमिका की सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के बीएमओ डॉ. शशि जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कियें कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के स्वास्थ्य में नर्सों के अतुलनीय योगदान और उनके आर्थिक सामाजिक महत्व को रेखांकितकरना था बीएमओ डॉ जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि – नर्से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। उन्होंने उनके निस्वार्थ सेवा भाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि नर्सों का सशक्तिकरण ही बेहतर भविष्य की नींव है। नर्सिंग के पेशेवर मूल्यों को अपनाने और सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कोविड काल की सेवाओ को किया याद- बीएमओ ने कोविड 19 महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ के योगदान को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सेवा भाव से किया उन्होंने नर्सों की तुलना मां से करते हुए कहा कि – मरीजों की देख भाल में उनका योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ.श्रुति दुबे डॉ. हरीश साहू एवं बीपीएम लकेश्वर बघेल तथा नर्सिंग इंचार्ज श्वेता मसीह व समस्त स्टाफ नर्स उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button