छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*13 मई को सारंगढ़ और फर्सवानी में होगा सुशासन तिहार शिविर*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2026/ सुशासन तिहार शिविर का आयोजन जिले में 13 मई को सारंगढ़ ब्लॉक के क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत फर्सवानी के हाईस्कूल परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम नौरंगपुर, मुड़पार छोटे, खर्री बड़े, ठाकुरदिया, अमझर, मौहाढोढा, खरवानी बड़े, घौठला बड़े, सिंगारपुर, फर्सवानी, मल्दा ब, कपिस्दा ब, अमलीडीपा, बुदेली, माधोपाली, दानसरा शामिल हैं। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के वार्ड 1,2,3,4 और 10 के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में भी क्लस्टर सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं। सुशासन तिहार का निरंतर आयोजन 10 जून 2026 तक जनसमस्या निवारण शिविर के रूप में किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button