
सारंगढ़ । जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्षेणेय द्वारा थाना प्रभारियों के प्रभार में आंशिक रूप से किए गए फेरबदल के तहत सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना प्रभारी का प्रभार सरिया थाना में पदस्थ रहे एसआई प्रमोद कुमार यादव को दिया कोतवाली थाना प्रभारी पदस्थ रहे कामिल हक का बिलासपुर ट्रांसफर शासन ने किया । उल्लेखनीय है कि – जिले के पड़ोसी राज्य उड़िसा से लगे सरिया थाना प्रभारी के रूप में सफलतापूर्वक कार्यकाल के साथ ही पूरे थाना क्षेत्र में अवैधशराब, गांजा, जरायम पेशा अपराधों पर लगातार कार्यवाही व खासकर पड़ोसी राज्य उड़िसा से होने वाली गांजा तस्करी व तस्करों के खिलाफ लगा तार कार्यवाही करते हुए जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है ।
अब जिला मुख्यालय में कोतवाली थाना प्रभारी बनाए गए
सारंगढ़ कोतवाली के रूप में बतौर थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है जिससे अब पूरे कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त देखने को मिलेगा व साथ ही कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जरायमपेशा अपराधों में भी कार्यवाही की अपेक्षा है।
जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र का प्रभार लेते ही मीडिया से चर्चा में कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यही रही है कि – मेरे प्रभार क्षेत्र में कोई भी अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा तो वहीं दूसरी ओर एक आम नागरिकों के लिए मेरी सहानुभूति व उनकी समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता रही है लेकिन अपराध व अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा । अब जल्द ही जरायमपेशा अपराधों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्यवाही की जाएगी।
प्रमोद कुमार यादव थाना प्रभारी कोतवाली ने मीडिया को बताया ।














