
सारंगढ़ – नगर स्थित प्रमुख तालाबों में से एक नेंगी तालाब का सुखा हो जाना नगर के हजारो लोगों के लिये समस्या पैदा कर दे रहा हैं इस तालाब मे नहाने के लिये वार्ड क्रमांक 9 , 11,12,और 13 के नागरिक गण खासकर गर्मी के दिनो मे नेगी तालाब जाते हैं किन्तु पिछले तीन वर्ष हो गये यहां तहसील कार्यालय के बाजू मे ही स्थित नेंगी तालाब में गर्मी के दिनों में पानी सुख जा रही हैं जिसके कारण उक्त वार्डों के हजारों नगरवासियों को नहाने धोने दैनिक निस्तारी मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इन वार्डो के नागरिक गण चतुर केशरबानी गोपाल आदित्य छोटू खान नजीर खान रामलाल बरेठा दुर्गेश कहार देवेन्द्र बानी सहित कई लोगो ने बताया कि कि इस नेगी तालाब के पार में 4 जगह बोरवेल नगरपालिका का हैं वही नेगी तालाब के बगल में ही मुड़ा तालाब में अभी लबालब पानी है नगरपालिका प्रशासन चाहे तो या तो बोरवेल या मुड़ा तालाब से पानी यहां के नेंगी तालाब मे भर सकती है वार्ड वासियों द्वारा इस समस्या के लिये नल जल शाखा मे एक नही बल्कि कई बार नेगी तालाब में पानीं भरने का निवेदन किया गया हैं लेकिन यह समस्या नगरपालिका के उदासीन रवैय्ये के कारण बरकरार है।शहर के उक्त वार्डो के निवासी अगले सप्ताह शहर मे होने वाले सुशासन शिविर मे नेंगी तालाब मे पानी भरने के लिये आवेदन देंगें।














