
सारंगढ़। अवैध रेत उत्खनन मामले में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग के अमला द्वारा सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में सोमवार को संयुक्त निरीक्षण कर ग्राम दहिदा के नदी तट पर स्थित पोकलेन मशीन (सीरियल नंबर एसपी 20-57914) को जप्ती कर कार्यवाही की गई और कोटवार ग्राम दहिदा के निगरानी में रखा गया है यहां उल्लेखनीय है कि महानदी क्षेत्र के कई इलाको मे इन दिनो रेत माफियाओं के द्वारा द्रूतगति से पोकलेन और जेसीबी के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेक्टर और हाईवा वाहनो मे खुलेआम नंबर 2 का रेत उत्खनन किया जा रहा है सूत्रो ने अपने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि रेत माफिया उच्च पहुंच पकड वाले हैं और खनिज विभाग के अफसरो को अपनी दो नंबरी इस काम मे लपेट कर अवैध रूप से रेत उत्खनन कर शासन को चूना लगा रहे हैं,उक्त पोकलेन की जप्ती को यहां महज झुनझुना कार्यवाही माना जा रहा है कि ई जनप्रतिनिधी भी अवैध रेत उत्खनन की शिकवा शिकायत तो किये हैं परन्तु कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद भी मूकदर्शक बन गये हैं? यह समझ से परे है














