छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*समाजसेवी विकास कोसले ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन; बांटी खुशियाँ*

सारंगढ़। जन समस्याओं के निराकरण में सदैव तत्पर रहने वाले
‘क्षेत्र समस्या निवारण’ (सारंगढ़ ब्लॉक) के अध्यक्ष विकास कोसले ने अपना जन्मदिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने तामझाम से दूर रहते हुए पास के विद्या मंदिर स्कूल पहुँचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। विकास कोसले ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पेन (कलम) और चॉकलेट वितरित किए।

सादगी की मिसाल: जन्मदिन पर फिजूलखर्ची के बजाय बच्चों के बीच समय बिताने की पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।
इस दौरान स्कूल के शिक्षक और विकास कोसले के मित्रगण उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button