
सारंगढ़। नगर में गौ माता की रक्षा एवं उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने भव्य रैली निकाली । रैली में बड़ी संख्या में महिला, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी,जिस में सहभागी जनों ने गौ माता की जय के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को मुखर रूप से रख रहे थे । इस दौरान रैली के आगे-पीछे पुलिस विभाग की टीम तैनात रही, जिसने पूरी मुस्तैदी के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखी। रैली का समापन अनुवि. अधिकारी (राज) कार्यालय पहुंचकर हुआ, जहां प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस ज्ञापन में गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने तथा उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की प्रमुख मांग शामिल रही। रैली में समीर सिंह ठाकुर, गोपाल बानी, नत्थु केडिया महेंद्र केजरीवाल, अविनाश पुरी, घनश्याम बंसल के साथ सैकडो गौ प्रेमी उपस्थित थे। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियम अनुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।














