छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
राजस्व पखवाड़ा शिविरो में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें राजस्व अधिकारी – कलेक्टर कन्नौजे

सारंगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पक्षकारों को अनावश्यक भटकना न पड़े, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
राजस्व पखवाड़ा में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने को कहा गया। अब तक 2052 आवेदनों में से 1433 का निराकरण किया जा चुका है।
साथ ही 1-2 वर्ष से लंबित मामलों को शीघ्र पूर्ण करने और न्यायालय दिवस पर अनिवार्य रूप से कोर्ट लेने के निर्देश दिए गए। क्लस्टरवार राजस्व शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।














