छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

उलखर – कोसीर कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों का बैठक संपन्न रविन्द्र नंदे रहे मौजूद

सारंगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उलखर-कोसीर के मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद्र देवांगन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुश्री सुरेखा वर्मा के निर्देशन में ब्लॉक प्रभारी रविन्द्र नंदे, सह प्रभारी कमलकांत यादव, सारंगढ़ शहर सह प्रभारी राकेश तिवारी तथा जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश श्रीवास ने की।
बैठक में उलखर-कोसीर क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई तथा पंचायत, बूथ एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी प्रभारियों को शीघ्र कमेटी गठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष भागीरथी निराला, दुर्गेश अजय, रामकुमार श्रीवास, रामकुमार चंद्रा, राधे पटेल, प्रेम बसंत, फूलकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button