छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

हनुमान जयंती के सुअवसर पर सारंगढ़ में जगह – जगह महाभंडारा का आयोजन

सारंगढ़। नगर के आजाद चौक युवा समिति द्वारा महाबली हनुमान जी के जयंती के सूअवसर पर दिनांक 2 अप्रैल 2026 को मंच परिसर में महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सायं 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। समिति के सदस्यों ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालु जनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में बिलासपुर रोड स्थित गढ़ चौक में भी महाभंडारा का आयोजन सायं 7:00 बजे से सब्जी बाजार दैनिक मार्केट में दोपहर 12:00 बजे से महाभंडारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अयोजित किया जा रहा है,इसके अलावा पुराना थाना हनुमान मंदिर, केडिया चौक हनुमान मंदिर इत्यादि मंदिर प्रांगण मे भी महाभंडारा का आयोजन मंदिर समितियो द्वारा आयोजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button