छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

टिंकल चौहान ने टॉप टेन में बनाई जगह

सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ में पढ़ने वाली होनहार छात्रा टिंकल चौहान ने कक्षा 5 वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.42% अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में 9 वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है । आज के दौर में जहां शिक्षा पूरी तरह कम्पटीशन का रूप ले चुकी है, वहां टिंकल की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन का जीता जागता उदाहरण है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है । टिंकल चौहान के पिता नरेश चौहान, जो अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हैं, उनकी इस उपलब्धि पर समाज और विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है परिजनों ने बताया कि – टिंकल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्होंने इस सफलता के लिए निरंतर मेहनत की है। टिंकल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button