छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

हनुमान जयंती के अवसर पर निकलेगी भब्य रैली

सारंगढ़ – आगामी 2 अप्रैल को महाबली वीर हनुमान जयंती के अवसर पर नगर स्थित हनुमान जी के मंदिरों में रंगाई पुताई का काम संपन्न हो चुका है वीर हनुमान जी के जयंती को रंगारंग मनाने की तैय्यारी मे हनुमान भक्त जुटे हैं।
नगर के नवधा चौक तहसील कार्यालय के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में भी हनुमानजी की जयंती जोर-शोर से मनाने की तैय्यारी चल रही है हनुमान जी के भक्त और इस मंदिर के प्रमुख कर्ता धर्ता ननकी पटेल विक्की पटेल कृष्णा पटेल अवधेश कहार इत्यादि भक्तजनों ने बताया कि 2 अप्रैल को शाम 5:00 बजे महाबली हनुमान जी के जयंती के अवसर पर महारैली कीर्तन भजन के संग मंदिर परिसर से निकलेगी जो सारंगढ नगर भ्रमण कर मंदिर परिसर में वापस पहुंचकर भब्य महाआरती मे परिवर्तित हो जायेगी आरती पश्चात् प्रसाद वितरण होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button