छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गाताडीह के ग्रामीणों ने किया पुलिस थाना सरसींवा का घेराव पीड़िता पक्ष पर कार्यवाही से ग्रामीण है आक्रोशित सरपंच श्री सिदार के नेतृत्व में ग्रामीण पहुचे थाना आरोपियों को गिरप्तार नही करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी

सरसीवां
शुक्रवार शाम को गाताडीह के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस थाना का घेराव कर दिया कारण
पीड़िता पक्ष पर झूठी कार्यवाही करने की संभावना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित होकर थाना में बैठे हुए हैं
सरपंच श्रीमती सिदार के नेतृत्व में ग्रामीण थाना पहुचे जहां थाना का घेराव करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन जे खिलाफ नारे बाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरप्तारी ,पीड़िता के खिलाफ झूठी कार्यवाही न करने की मांग करते हुए समाचार लिखे जाने तक सैकड़ो ग्रमीण थाने में ही बैठे हुए है ।
आरोपियों की गिरप्तारी नही करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी भी दी है । थाना सरसींवा से जानकारी के अनुसार पीड़िता आवेदक ईश्वरीय श्रीवास ने आवेदन मे बताया है कि वे 20 अगस्त को गांव के ही
सहकारी राशन दुकान मे चावल लेने गया था जहाँ गांव के ही किशन जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा गांव के उपभोक्ताओं को चावल नही देने लिए मना कर रहे थे । तभी श्रीवास द्वारा कारण पूछने पर मेरा राशन कार्ड दुकान से उठाकर फेक दिया ।
और पुनः पूछने पर श्रीवास को गाली गलौच किया गया । दूसरे दिन 21 अगस्त को गांव वालों की उपस्थिति में समझौता भी करवाया गया जैसा ग्रामीणों ने बताया उसके बाद भी किशन जायसवाल ने ईश्वरीय श्रीवास से मारपीट किया । शाम 4 बजे के आसपास ईश्वरीय श्रीवास के दुकान में घुसकर अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला भी किया । जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया । जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में करने पर डाक्टरी मुलायजा के बाद FIR दर्ज किया गया । हमला से एक आँख की रोशनी तथा एक हाथ की हड्डी टूट गई । थाना सरसींवा द्वारा पीड़िता की चोट की स्थिति देखते हुए धारा 323,324,294,506 (बी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है । पुलिस प्रशासन कहना है कि डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा को बढ़ाया जा सकता । जांच जारी हैं । वही पीड़िता का उपचार बाला जी रायपुर में चल रहा है । ग्रमीणों ने तत्काल आरोपियों को गिरतार करने की मांग को लेकर थाना परिसर में बैठे हुए हैं ।

वर्जन
दोनो पक्ष एक दूसरे जे खिलाफ आवेदन दिया है। एक पक्ष द्वारा पीड़िता के खिलाफ छेड़खानी का आवेदन दिया गया है जिसकी भी जांच किया जा रहा है ।
श्री कवर
डीएसपी जिला
सारंगढ़ बिलाईगढ़

वर्जन
पीड़िता के आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं । जांच जारी है ।डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे संगीन धारा जोड़ा जाएगा।
यशवंत सिंह
टी आई थाना सरसींवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button