छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ कुधरी सियान सदन वृद्धाश्रम में मिनी माता जयंती मनाई गई …..

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय के कुधरी गांव में संचालित सियान सदन वृद्धाश्रम में ममतामयी मिनी माता की जयंती मनाई गई । वृद्धा आश्रम में शाम सारंगढ़ अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे एवं संस्था के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला , करुणा मरावी वृद्ध माताओं से भेंट मुलाकात कर कुशल क्षेम जाने और उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिए । मिनी माता जी जयंती के अवसर पर संस्था के प्रमुख निराला की मार्गदर्शन में माताओं को साड़ी भेंट किया गया वही मिनी माता के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया गया । सारंगढ़ अंचल का सियान सदन वृद्धाश्रम में माताएं अपने घर की तरह जीवन बसर कर रहे हैं । वे अपने परिवार से किसी रूप से दूर हैं पर आज सियान सदन में खुशी पूर्व अपना समय गुज़ार रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button