छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

केजरी राइस मिल में लगी आग करोड़ों का धान हो सकता है ख़ाक ,,वाह रे जिला 3 दमकल के स्थान पर 1 से चल रही है काम

सारंगढ़ । शहर से 6 किमी दूर कटेली रोड पर स्थित केजरी राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है । मिल परिसर में रखे हजारों क्विंटल धान आग की चपेट में आ गए हैं, जिस से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि – पास के सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा – तफरी मच गई । केजरी राइस मिल के भीतर हजारों क्विंटल धान का ढेर लगा हुआ था, जो सूखे छिलकों (भूसे) की मौजूदगी ने आग के लिए ईंधन का काम कर रहा है। इसी वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बावजूद आग पर काबू पाना चुनौती पूर्ण बना हुआ है।

आग इतनी भयानक है कि – उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है । आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है , संभावना यह जताई जा रही है कि – आजू – बाजू में खेत है जहां पराली जल रही थी । स्व. पवन केजरीवाल के मिल में भारी मात्रा में धान का स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है । दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, दमकल की कमी के चलते आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है । स्थानीय प्रशासन और मिल के कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं । जिला राइस मिल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी केजरी राइस मिल में उपस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button