
सारंगढ़ – सारंगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम सराईपाली के श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुईं ममता राजीव सिंह कथा वाचिका आकृति तिवारी के श्री मुख से भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किये। ग्राम के लोगों को बताया कि कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन की समस्त कठिनाइयों का अंत होता है और मनुष्य अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त कर पुण्य धाम को प्राप्त करता है।इस अवसर पर कथा श्रवण करने क्षेत्र के हजारों भागवत प्रेमी मौजूद थे।














