
सारंगढ़ न्यूज़-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विगत 1 वर्षों में गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण, संस्कृतिक उत्थान एवम विश्व मे भारत के गौरव में वृद्धि हुआ है।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हर कार्यकर्ता को निर्देशित किया है कि आम जन को सीधा मोदी जी नमो ऐप के द्वारा जोड़ना और हर एक कार्यकर्ताओ को दूसरे गांवों में समय देना सहित गांव चलो अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदेश के नेता सारंगढ प्रभारी शंकर अग्रवाल ने दी। उक्त बैठक में गांव चलो अभियान के संयोजक कैलाश पण्डा, सह – सयोजक निखिल बानी,द्वरिका साहू उपस्थित रहे काय्रक्रम को शंकर अग्रवाल के उद्बोधन पश्चात कैलाश पंडा ने संबोधित किया। संचालन निखिल बानी जिला मंत्री द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन द्वरिका साहू जिला उपाध्यक्ष ने किया उक्त कार्यक्रम में सारंगढ -बिलाईगढ़ जिले के सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री गांव चलो अभियान के मंडल के संयोजक व सह सयोजक की उपस्थिति रही।














