छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*साय सरकार ने 10 हजार करोड़ की राशि किसानों को बोनस के रूप में दी*

सारंगढ़ ।‌ नगर के शुक्ला मैरिज गार्डन में हजारों कृषको और सैकड़ो भाजपा नेताओं, पदाधिकारी , बीडीसी, डीडीसी की गरिमा में उपस्थिति में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को धान का बोनस वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि – छग के विष्णु देव साय के सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि – भाजपा सरकार घोषणाओं की नहीं परिणामों की राजनीति करती है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में एक मुश्त 10000 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित कर सरकार ने अपने संकल्प को सिद्धि में बदल दिया है । जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल ने कहा कि -पूर्ववर्ती सरकार किसानों को केवल आश्वासन और भ्रम में उलझाए रखती थी, वही साय सरकार ने सत्ता में आते ही किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।आज किसानों के खाते में सीधी राशि पहुंच रही है बिना बिचौलियों के बिना देरी के यही आती सुशासन है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सहायक के निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नियत में प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदल दी।

संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि – यह निर्णय किसानों को एक साथ दिवाली और होली मनाने का अवसर दे रहा है। पूरे प्रदेश में उत्साह , विश्वास और गर्व का वातावरण है । पूर्व विधायक कामता जोल्हो ने कहा कि – दूरदर्शी वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मजबूत वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रबंधन के कारण इतनी बड़ी राशि का सुव्यवस्थित और त्वरित भुगतान संभव हुआ है । यह इस बात का प्रमाण है कि – जब नेतृत्व ईमानदार और संकल्पित हो तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती । भाजपा अध्यक्ष केसरवानी ने कहा कि – किसानों के नाम पर केवल राजनीति जो लोग करते हैं आज वह इस ऐतिहासिक निर्णय से निरुत्तर है। साय सरकार ने दिखा दिया है कि – किसान सम्मान केवल भाषणों से नहीं ठोस निर्णय से मिलता है। आज प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालय में किसानों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि अन्न दाता के स्वाभिमान का उत्सव है । कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन , एसडीएम वर्षा बंसल , तहसीलदार एन के सिन्हा, उपसंचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव बैंक मैनेजर एसके साहू, चंद्रा जी के साथ ही साथ डीडीसी शिव कुमारी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह , अजेश अग्रवाल के साथ ही साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष, बीडीसी, डीडीसी की उपस्थिति रही, मंच संचालन तिवारी जी कर रहे थे। सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button