छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*पेंटर शिवकुमार निराला ने कलेक्टर को भेंट किया जिले का राजनीतिक और भौगोलिक मानचित्र*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2026/ सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर शिवकुमार निराला ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अनूठा राजनीतिक, भौगोलिक मानचित्र को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय पेंटिंग कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया। पेंटर निराला द्वारा तैयार एक मानचित्र 3 माह में तैयार किया गया है, जिसमें कुल गांव, वीरान गांव, डेम, सड़क आदि स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कलेक्टर ने इनके कलाकृति और सराहनीय कार्य का विस्तृत अवलोकन किया और उनके कार्य की तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button