छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े ने नवमी के पावन अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडाल में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

गनपत जांगडे ने भी दो दर्जन दुर्गा पंडल में पहुँचे और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा आशीर्वाद

गांव गांव में उत्सव का माहौल

विधायक की लगातार उपस्थिति से लोगों के दिलों में बसे उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी प्रमुख पार्टियों अपने प्रचार प्रसार में जुट चुक़े है साथ ही साथ नवरात्रि में पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो चला है और जगह-जगह विराजी जगत जननी की पूजा अर्चना में भक्ता जुटे हैं सारंगढ़ विधानसभा की बात करें तो कांग्रेस पार्टी ने दोबारा अपने विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के ऊपर भरोसा जताते हुए विधायक प्रत्याशी घोषित किया है तब से विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े नवरात्रि के पावन अवसर पर माता जी के दरबार और दुर्गा पंडल में पहुँच कर आशीर्वाद लेकर सभी के लिए मंगल कामना कर रही रही है साथ ही लोगों से पुनः आशीर्वाद बनाने अपील कर रही है उनके साथ गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर पूरे क्षेत्र में सक्रिय होकर ग्रामीण क्षेत्रों में विराजी जगत जननी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर सभी जनता से सरकार की योजनाओं को बतलाते हुए सारंगढ़ में विकास की गंगा बहाने वाली विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए समर्थन मांग रहे है और उन्होंने आगे कहा की आज सारंगढ़ जिला बनने के बाद स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल लगातार खुल रहे हैं साथ ही सारंगढ़ का चहु मुखी विकास हो रहा है साथी ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जो किसानों के लिए किया है उसे कोई भी नहीं कर सकता बरसों पुरानी सारंगढ़ जिला मांग को पूरी कर सारंगढ़ वासियों को जो सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,विधायक उत्तरी जांगड़े ने दी है उसे आप सबको समझना है और कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि के हाथ को मजबूत करते हुए पुनः सारंगढ़ में श्रीमती उत्तरी जांगड़े को विजई बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button