
सारंगढ़ । जपं सारंगढ़ क्षेत्र क्रमांक 21 की सदस्य श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने ग्राम सुवरगुड़ा के किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि – ग्राम सुवरगुड़ा (पंचायत देवगांव) किसानों का NCL हस्ताक्षर केड़ार मंडी में कराए जाने से किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । दूरी अधिक होने के कारण किसानों को समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही आवागमन में भी कठिनाई हो रही है। श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने मांग की है कि – किसानों की सुविधा, सुरक्षा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए NCL हस्ताक्षर एवं धान खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं भंडीसार मंडी में ही यथावत संचालित की जाएं । प्रशासन से शीघ्र आदेश जारीकर किसानों को राहत प्रदान करने की अपील की है । किसानों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। जिसमें मुख्य रूप से शुभ राम बरिहा किशन कुमार चौहान, हवेष बरिहा, हेम लाल बरिहा , खिकलाल यादव , पीतामाबर सिदार किसान शामिल थे।














