छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*ओड़िशा बॉर्डर के अंतिम गांव सांकरा में कलेक्टर ने लगाई रात्रिकालीन जन चौपाल*

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सरिया ब्लॉक के ओड़िशा से लगे अंतिम गांव सांकरा में रात्रिकालीन जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं । जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में खाट पर बैठक कर आयोजित इस चौपाल में जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय से लगभग 54 किमी दूर स्थित इस गांव में पहली बार 1984 के बाद किसी कलेक्टर के पहुंचने की बात ग्रामीणों ने कही ।
ग्राम सांकरा की जनसंख्या 5500 से अधिक है।चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत जानना था।

*आंगनबाड़ी, शिक्षा, पेय जल पर चर्चा*

गांव में 6 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जर्जर भवन के संबंध में प्रस्ताव की जान कारी ली गई , शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया । महतारी वंदन योजना से 1068 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं । हाई स्कूल (12वीं तक) में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की कि – शिक्षक अक्सर समय से पहले चले जाते हैं। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए । प्राथमिक स्कूल में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण का भी आदेश दिया गया। 5 वीं के छात्र रोहन पातर ने कलेक्टर बनने की इच्छा जताई । इस पर कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित करते हुए खूब पढ़ाई करने की सलाह दी।

*उचित मूल्य दुकान और पीएम आवास*

उचित मूल्य दुकान में गोदाम की कमी और खराब चावल वितरण की शिकायत पर पंचनामा कर चावल वापस करने के निर्देश दिए गए। पी
एम आवास योजना के तहत 290 आवास स्वीकृत हैं , जिनमें 245 पूर्ण हो चुके हैं और 45 अपूर्ण हैं। कलेक्टर ने बरसात से पहले सभी आवास पूर्ण करने अपील की उन्होंने बताया कि – अब राशि तीन किश्तों में मिल रही है व किसी भी समस्या पर सचिव से संपर्क किया जा सकता है । जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीसी रोड की खुदाई के बाद पुन र्निर्माण नहीं होने शिकायत पर कार्य शीघ्र पूर्ण करने और गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि – कार्य पूर्ण होने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा।

*स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा*

उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जबकि – प्राथ. स्वास्थ्य केंद्र की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। दवाइयों की कमी की शिकायत पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि – कैल्शियम टैबलेट की आपूर्ति शीघ्र होगी। गांव में 4 कुष्ठ रोगी चिन्हित हुए हैं। फाइलेरिया की दवा सभी को लेने की अपील की गई। 23 वर्षीय मीनाक्षी को बीपीएल सूची में नाम नहीं होने से पेंशन नहीं मिल रही है, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए। दिव्यांग दिनेश कुमार दीवान को ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए गए।

*बिजली, अवैध शराब व महिला संगठन*

गांव में लो वोल्टेज की समस्या बताई गई । 132 केवी ट्रांसफार्मर होने के बावजूद भूमि विवाद के कारण लाइन विस्तार नहीं हो पा रहा है। अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। सरपंच गोपीनाथ प्रधान ने बताया कि – गांव में कई स्थानों पर शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं ने ग्राम संगठन सक्रिय नहीं होने की शिकायत की। इस पर जिला पंचायत सीईओ को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

*ग्रामीणों ने सराहा पहल*

ग्रामीण सुबल दीवान ने कहा कि – 1984 के बाद पहली बार कोई कलेक्टर गांव पहुंचे हैं। इतनी दूरस्थ क्षेत्र में रात्रि कालीन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनना सराहनीय पहल है कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि – जिले के सबसे दुरस्त गांव ओड़िसा बॉर्डर से लगा हुआ गांव सांकरा मे रात्रि कालीन जनचौपाल लगाया गया था जिला एवं ब्लाक प्रशासन के टीम के साथ रात्रि चौपाल किया गया लोगो की क्या मांगे है ? क्या समस्या है ? केंद्र सरकार और राज्य की योजना का लाभ मिल पा रहा है की नहीं ? इसकी जानकारी लिया गया गांव की क्या समस्या है , क्या दिक्क़त है ये सभी चीजों को जानने के लिए जिला प्रशासन की टीम के साथ रात्रि कालीन जनचौपाल किए है गांव की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक समाधान किया जाएगा । बैठक में जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button