छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*पुतला जलाते युकां जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई जले*

सारंगढ़ । नगर के भारत माता चौक में शांम के समय कांग्रेसी नेताओं के द्वारा केंद्र के तानाशाह सरकार के खिलाफ जिनके निर्देश पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब को गिरफ्तार किया गया जिसके खिलाफ सारंगढ़ जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई और एन ए यूआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।उक्त प्रदर्शन के दौरान शुभम बाजपेई और अभिषेक शर्मा आग में झूलस गयें इस झूमा झटकी में पुलिस कर्मी भी आग के जद में आ गए नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे के द्वारा भगवान से प्रार्थना की गई कि – कांग्रेस के जांबाज सिपाही शुभम बाजपेई और अभिषेक शर्मा जल्द से जल्द स्वस्थ होकर लौटे और केंद्र व राज्य के तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे और जनहित में शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे ।घटना के उपरांत तत्काल कांग्रेसी नेताओं को अस्पताल भिजवाया गया अस्पताल में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे , जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दें श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल रानीसागर रेफर कर दिया गया । जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button