छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य केंद्र में अभिषेक शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया,, क्षेत्र में हर्ष की लहर

सारंगढ़। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित रानीसागर सारंगढ निवासी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ‘को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, सारंगढ़़ नगर सहित पूरे क्षेत्र में रक्तवीर के नाम से विख्यात एवं छात्र की आवाज माने जाने वाले युवाओं मे काफ़ी लोकप्रिय भी है अभिषेक शर्मा, वे धनेश शर्मा के सुपुत्र है एवं वर्तमान में NSUI छात्र संगठन मे सेवा दे रहे है, क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा
उपलब्ध कराने के लिए अपना सर्वस्व , न्यौछावर करने वाले रक्तवीर अभिषेक शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया एवं अपने सभी सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। अभिषेक शर्मा के नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं मे भारी हर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button